Site icon Grand Gumber News

अंतरजिला समन्वय से चोरी कर फरार आरोपी को पकड़ा जिस जगह करता था नौकरी ,वही दिया चोरी को अंजाम

सक्ति जिले के थाना हसौद क्षेत्र के मल्दा गांव का युवक रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा के यहां पूर्व में ड्राइवर का काम करता था, जिसे कपड़े दुकान के दराज में नगदी रकम की जानकारी थी और कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करके मौके से भाग गया है।इसके बाद जांजगीर जिले के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को आरोपी को पकड़ने के लिए अलर्ट किया।और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप थाना प्रभारी बिर्रा उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम मलदा जो थाना हसौद सक्ती में आता है,लेकिन आरोपी के गांव थाना बिर्रा से लगभग 10 किलो मीटर होगा। थाना बिर्रा पुलिस द्वारा तत्परता से कारवाही करते हुए बीते रात्रि में ही आरोपी के निवास स्थान पहुंचकर चोरी की रकम के साथ मल्दा गांव में पकड़कर लिया। चूंकि आरोपी थाना हसौद जिला शक्ति क्षेत्र का होने से बिर्रा पुलिस ने आरोपी को थाना हसौद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Exit mobile version