Site icon Grand Gumber News

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का मास्टरमाइंड कर्ण शर्मा हरियाणा से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रकों में भरवाए डीज़ल के ऑनलाइन पेमेंट से मिला सुराग, पुलिस ने उजागर किया बड़ा तस्करी सिंडिकेट

जशपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में शामिल बड़े आरोपी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को अगस्त में पकड़े गए एक ट्रक चालक की मोबाइल जांच में पता चला कि तस्करी कर रहे ट्रकों में भरवाए गए डीजल का ऑनलाइन भुगतान हरियाणा से हो रहा था। तकनीकी जांच के बाद पेमेंट गेटवे कर्ण शर्मा तक पहुंचा, जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम भेजकर आरोपी को पकड़कर जशपुर लाया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब तस्करी से जुड़े गिरोह के लिए ट्रकों के डीज़ल का भुगतान ऑनलाइन करता था और इसके बदले कमीशन पाता था।जशपुर पुलिस अब तक चार ट्रकों से 24,440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और कुल 2734 कार्टून बरामद कर चुकी है तथा पाँच तस्करों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है, जिसके कई सदस्य फरार हैं। एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत पुलिस ने और भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की पुष्टि की है, और जल्द ही तस्करी नेटवर्क के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

Exit mobile version