26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सम्मान समारोह, 200 से अधिक दिव्यांग सम्मानित 42 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, विधायक धरमलाल कौशिक बोले—सरकार प्रतिबद्ध

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा तिफरा स्थित सरकारी दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय में सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दिव्यांगजनों के विकास और आत्मनिर्भरता को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।समारोह में 200 से अधिक दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए, वहीं जिला पुनर्वास केंद्र द्वारा चिन्हांकित 42 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इनमें 13 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 11 सामान्य ट्रायसाइकिल, 9 व्हीलचेयर और 9 बैसाखियां शामिल रहीं।विधायक कौशिक ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनोें के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सहायक सामग्री उपलब्ध कराने में समर्पित है, ताकि वे सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर पूजा विधानी ने कहा कि दिव्यांगजन अवसर मिलने पर नई मिसाल कायम करते हैं और समाज में प्रेरणा बनते हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टी. पी. भावे ने बताया कि जिलेभर में शिविरों के माध्यम से निरंतर प्रमाणन, जांच और उपकरण वितरण का कार्य जारी है।

कार्यक्रम में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, सम्मानित सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभागीय, अशासकीय संस्थानों और सामाजिक संगठनों की भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मोकासे द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles