Site icon Grand Gumber News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर किया गया रक्तदान…

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी और कलेक्टर एवं रेडक्रॉस के अध्यक्ष अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार शामिल हुए। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 167 यूनिट रक्तदान किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। यह तीसरा अवसर है जब रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर एवं अध्यक्ष द्वारा रक्तदान किया गया है। महापौर पूजा विधानी ने शिविर में उपस्थित समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रक्तदान महादान जैसे पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए एवं रक्तदान करने के लिए सभी को बधाई दी। रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। रक्तदान करने तथा रक्तदान हेतु प्रेरित करने वाले सभी आमजन को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने रक्तदान करने वाली महिलाओं के लिए कहा कि आज उन्होंने रक्तदान कर जाने- अनजाने में किसी जरूरतमंद की सबसे बड़ी सहायता कर आज के दिवस की सार्थकता को भी सिद्ध किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग कॉलेज की शिक्षक छात्र छात्राओं एवं महिला पार्षदों के द्वारा वार्ड से आमंत्रित रक्तदाता तथा टीम मानवता के द्वारा आमंत्रित रक्तदाता आदी का शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि बृजेंद्र शुक्ला ने भी रक्तदान किया

Exit mobile version