Site icon Grand Gumber News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राचीन भीमा तालाब में हुआ योगाभ्यास,सांसद कमलेश जांगड़े बोले – प्रतिदिन करें योग, रहें निरोग

जांजगीर-चांपा जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।जिले के ऐतिहासिक जाज्वल्य देव द्वार के पास स्थित प्राचीन भीमा तालाब परिसर में विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े रहे।इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पाण्डेय ने आम लोगों के साथ योगाभ्यास किया।सांसद कमलेश जांगड़े ने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग करें और निरोग रहें।योगाभ्यास में जिले के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।सभी ने एक साथ मिलकर स्वस्थ जीवन के लिए योग करने का संदेश दिया।

Exit mobile version