Site icon Grand Gumber News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने वृद्धजनों का सम्मान

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरकंडा जोरापारा स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों का सम्मान किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया और उन्हें स्नेह व अपनापन दिया।वृद्धाश्रम में फिलहाल तेरह महिलाएँ और छह पुरुष रह रहे हैं, जिनकी देखभाल के लिए स्टाफ भी मौजूद है।

क्लब के सदस्यों ने वहां उपस्थित सभी से उनके जीवन के अनुभव और वृद्धाश्रम तक के सफर के बारे में बातचीत की। उन्होंने जाना कि बुढ़ापा एक बड़ी कठिनाई है, लेकिन बुजुर्ग घर की शोभा होते हैं, न कि वृद्धाश्रम की मजबूरी।कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा महिलाओं को साड़ियाँ और पुरुषों को शर्ट-पैंट के कपड़े भेंट किए गए।

इसके साथ ही जरूरत का मेडिकल सामान और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। वृद्धजनों ने इस पहल पर आशीर्वाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।लायंस क्लब की अध्यक्ष लायन आरती साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन लायन शशि आहूजा के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर सचिव लायन नीना गरेवाल, कोषाध्यक्ष लायन रचना ताम्रकार, उपाध्यक्ष लायन आरती अम्बस्ट, सह-कोषाध्यक्ष लायन प्रीती प्रसाद, सदस्य लायन ममता वर्मा और लायन मनि जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।क्लब के सदस्यों ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव से युवा पीढ़ी को हमेशा सीख मिलती है। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Exit mobile version