Site icon Grand Gumber News

अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरुकता दिवस के अवसर पर सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता लाने मंडल संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरुकता दिवस के अवसर पर सड़क उपयोगकर्ताओं में सुरक्षित समपार फाटक पार करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता लाने मंडल संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिलासपुर, कोरबा, ब्रजराजनगर, शहडोल, अम्बिकापुर क्षेत्र के विभिन्न फाटकों पर संरक्षा सलाहकारों और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों एवं विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों द्वारा पाम्पलेट बाँटकर और माईक के माध्यम से राहगीरों को संरक्षा नियमों का पालन करते हुए फाटक पार करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति देकर समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।

Exit mobile version