30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका घटना से प्रदेश में आक्रोश, राजनीति भी गरमाई

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी और वह एक संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में थी।

घटना की रात सीसीटीवी फुटेज में महिला उसी व्यक्ति के साथ नजर आई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।मामले को लेकर टी एस सिंहदेव ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles