
संविधान दिवस पर अंबेडकर युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का थीम एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य रखा गया।

मुख्य वक्ता डॉ. कंचना यादव ने कहा कि संविधान आज देश की सबसे बड़ी ताकत है और कोई भी घोषित आपातकाल लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान ने वंचित समाज को शिक्षा, समानता और अधिकार दिए हैं।मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार सुमन ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि संविधान ने सबको अवसर दिया, इसलिए इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को बिरसा–फूले–अंबेडकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघमित्रा वाहने और टीम ने किया तथा अंत में नितेश अंबाडे ने आभार व्यक्त किया।




