Site icon Grand Gumber News

अकलतरा में NI कार्य पूरा, कई पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल यात्रियों को राहत, चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ संचालन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों को अब बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।रेलवे के अनुसार रायगढ़–बिलासपुर, रायपुर–गेवरारोड, कोरबा–रायपुर सहित विभिन्न रूट की ट्रेनें 8 से 10 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से फिर से चलेंगी। साथ ही गोंदिया–झारसुगुड़ा रूट की मेमू ट्रेनें भी पुनः शुरू की गई हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले NTES या 139 हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version