Site icon Grand Gumber News

अकलतरा मे अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को लिया चपेट मे, बुजुर्ग की मौके मे हुई मौत,

छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने कहीं ना कहीं यातायात जागरूकता को धूमिल किया है यही वजह है कि प्रतिदिन रायगढ़ जांजगीर चांपा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं के मामले सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में मंगलवार को अकलतरा के बजरंग चौंक के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत होगईघटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तो वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। अकलतरा के रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने छत्तीसगढ़ में सड़कों को लाल किया है यही वजह है कि अब यह जरूरी हो गया है कि वाहन चालकों को भी इस दिशा में सतर्कता बरतनी होगी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से बचना होगा ताकि उनकी वजह से किसी व्यक्तिकी जान ना जाए।

Exit mobile version