
जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज पर हुई लूट की घटना का जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15-16 अक्टूबर की रात ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी लूट की गई थी। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया था और चेहरे पर नकाब पहना था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल व अकलतरा थाना पुलिस ने 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, चाकू, लोहे का रॉड और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




