Site icon Grand Gumber News

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन बिलासपुर के तत्वावधान में कुलदेवी महालक्ष्मी वरदान दिवस के शुभअवसर पर “श्री अग्रसेन महापाठ और चालीसा”

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन बिलासपुर के तत्वावधान में कुलदेवी महालक्ष्मी वरदान दिवस के शुभअवसर पर “श्री अग्रसेन महापाठ और चालीसा” का सुमधुर संगीतमय पाठ कर प्रसाद वितरन अग्रवाल भवन विद्यानगर में किया गया। ऐसा संदर्भ उल्लेखित कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन महाराजा अग्रसेन जी की तपस्या से प्रसन्न होकर कुलदेवी माता लक्ष्मी ने दर्शन देकर वरदान दिया था। इस दिन को महालक्ष्मी वरदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित सदस्य आशा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, मधु बगड़िया रजनी, प्रियंका, सरिता, किरण,भारती, सुनीता,बबिता, रजनी,सरोज, नेहा अग्रवाल, राधा मित्तल,रिंकू, माया मुरारका , सरोज सिंघल, बिलासपुर की अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की महिलाओं ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया।

Exit mobile version