Site icon Grand Gumber News

अखिल भारतीय एथलेटिक चैंपियनशिप: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों की दमदार जीत ,पहले दिन ही जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, खेला परचम…

कोलकाता के साई मैदान में जारी 90वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रितेश ओरहे ने स्वर्ण, शॉटपुट में योगिता ने स्वर्ण, जबकि डिस्कस थ्रो में प्रदीप और 10000 मीटर दौड़ में मुन्नी देवी ने रजत पदक हासिल किया।वहीं 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में दिक्षा, 42 किमी मैराथन पुरुष वर्ग में अंकित और बसंती कुमारी ने कांस्य पदक जीते। इस तरह खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक जीतकर रेलवे का नाम रोशन किया।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Exit mobile version