Site icon Grand Gumber News

अखिल भारतीय ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी साइबर फ्रॉड और सड़क सुरक्षा पर भी किया गया जागरूक

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित हॉस्पिटैलिटी एवं ऑटोमोटिव प्रोग्राम के छात्रों के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर और प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी ने छात्रों को उपभोक्ता अधिकार, कर्तव्य, सही बिल लेने, एमआरपी जांचने और नकली सामान से बचने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के चेतना अभियान के तहत जिला अध्यक्ष निर्मल घोष और शेफाली घोष ने साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी साझा करने के खतरों से अवगत कराया। सड़क सुरक्षा पर भी जागरूकता फैलाई गई। करीब 150 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सजग, जिम्मेदार और सुरक्षित उपभोक्ता बनाना रहा।

Exit mobile version