Site icon Grand Gumber News

अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आतिशबाजी के साथ समापन ब्लैक राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन कर एपीएल ट्रॉफी जीती,

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लैक राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल किया और एपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा विजेता टीम को 2 लाख का नगद पुरस्कार भी दिया गया। विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी तथा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विजेता विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। उपविजेता टीम एलाइट स्क्वाड को एक का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। शानदार आतिशबाजी ढोल ताशा के बीच ब्लैक राइडर्स ने जीत का जश्न मनाया। आज फाइनल मैच में ब्लैक राइडर्स ने 164 रन बनाए और एलिट एस्कॉर्ट की टीम 106 रन पर ही सिमट गई। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा 25 दिसंबर से चल रहे अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आज फाइनल मैच खेला गया।

ब्लैक राइडर तथा एलाइड एस्कॉर्ट के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। टॉस जीतकर ब्लैक राइडर्स ने शानदार बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 10ओवर में 164 रन बनाएं। जिसके जवाब में एलाइट स्क्वाड सिर्फ 106 रन बना सके। मयंक अग्रवाल की घातक पारी ने ब्लैक राइडर्स को शानदार जीत दिल जीत दिलाई। विधायक अमर अग्रवाल ने विजेता टीम तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले मयंक अग्रवाल को कर्मचारी 21000 और 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार भी दिए और बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में खेल के प्रति तेजी के साथ बढ़ रहा है। अग्रवाल महासभा के सदस्यों ने बहुत अच्छा प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि उसमें सबसे अच्छी बात है कि मिनी स्टेडियम गांधी चौक में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब यहां क्रिकेट प्रतियोगिता ना हो। और मुझे खुशी है कि अग्रवाल समाज के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version