Site icon Grand Gumber News

अग्रहरि वैश्य समाज में आक्रोश,क्राति सेना प्रमुख अमित बघेल पर एफआईआर की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया कांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के विवादित बयान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अग्रहरि वैश्य समाज समिति बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। समाज के सदस्यों का कहना है कि अमित बघेल ने उनके आराध्य देव श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। अग्रहरि समाज समिति के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता,ने बताया कि यह बयान न केवल समाज के सम्मान पर आघात है बल्कि आस्था पर भी प्रहार है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।समिति ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस प्रकरण में तत्काल अपराध दर्ज कर अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अग्रहरि वैश्य समाज के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने धार्मिक या सामाजिक प्रतीकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की, तो समाज एकजुट होकर उसका कड़ा विरोध करेगा। इस दौरान एसपी कार्यालय के बाहर समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

Exit mobile version