Site icon Grand Gumber News

अचानकमार टाइगर रिजर्व अंतर्गत शिवतराई स्थित मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

अचानकमार टाइगर रिजर्व अंतर्गत शिवतराई स्थित मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे एटीआर के सभी परिक्षेत्रों कोर, बफर जोन के फील्ड स्टाफ और अधिकारियो को नए टाइगर कंजरवेशन प्लान तैयार करने के संबंध में ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण नवेगांव नगजीरा टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र से आए विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। देश के प्रत्येक टाइगर रिजर्व में बाघों सहित विभिन्न वनप्रणियो के संरक्षण के लिए बाघ को केंद्र में रखते हुए एक 10 वर्षीय योजना बनाई जाती है।

बता दे कि एटीआर में वर्तमान में टाइगर कंजरवेशन प्लान 2014 से 2024 गतिशील है। प्लान की अंतिम तिथि नजदीक है, इसीलिए नए प्लान बनाने की कवायद विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में एटीआर अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडे और डिप्टी डायरेक्टर यू आर गणेश के निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान कोर और बफर के सहायक संचालक तथा सभी परिक्षेत्र अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version