Site icon Grand Gumber News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में लापरवाही उजागर वन विभाग की सुस्ती से अधूरी पड़ी तैयारियां

1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा हो चुकी है, लेकिन वन विभाग की लापरवाही के कारण अब तक सड़कों की मरम्मत और सफाई का काम अधूरा है। रिजर्व के कई रास्तों पर कीचड़ और गड्ढे भरे पड़े हैं, जिससे आने वाले पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।हर साल की तरह इस बार भी तैयारी के नाम पर सिर्फ कागजी काम हुआ है। बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करने में विभाग ने देर की, जिसका नतीजा यह है कि सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले तक भी मार्ग सही नहीं हो पाए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग हर बार अंतिम समय में जल्दबाजी दिखाता है, जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ता है।वन विभाग के पास पर्यटक वाहनों की संख्या सीमित है, और जो वाहन हैं, उनकी भी हालत खराब है। पिछले साल इसी वजह से कई बार यात्राएं बीच रास्ते में रद्द करनी पड़ी थीं। बावजूद इसके विभाग ने समय रहते मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया।पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विभाग ने जल्द ही तैयारी पूरी नहीं की तो अचानकमार आने वाले सैलानियों की संख्या पर असर पड़ेगा। इससे न सिर्फ क्षेत्र की छवि खराब होगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

Exit mobile version