Site icon Grand Gumber News

अचानकमार पहुँचे वन मंत्री,अफसरों के लिए बैठक ,,बाघों से लेकर बैगा संस्कृति तक लिया जायज़ा

वन मंत्री केदार कश्यप लोरमी स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले ग्राम शिवतराई के बैगा रिसॉर्ट में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाघों की संख्या, संरक्षण के उपाय और विस्थापित गांवों की स्थिति पर गहन चर्चा हुई। बाघों की मौजूदगी की तस्वीरों ने मंत्री का ध्यान खींचा।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन्यजीवों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो, पुनर्वास की प्रक्रिया तेज की जाए और ग्रामीणों के लिए रोज़गार व आजीविका के नए अवसर विकसित किए जाएं।

इसके बाद मंत्री ने रिसॉर्ट परिसर में संचालित महिला स्व-सहायता समूह की ‘सुविनियर शॉप’ का निरीक्षण किया और उनके कार्यों की सराहना की।इस दौरान उनकी मुलाकात गोंड चित्रकला में माहिर बालिका रागिनी ध्रुव से हुई। रागिनी ने अपनी बनाई गोंड आर्ट से सजा गमछा मंत्री को भेंट किया, जिसे उन्होंने पूरे दिल से सराहा और रागिनी को ढेरों शुभकामनाएँ दीं।इस मौके पर पीसीसीएफ सुधीर अग्रवाल, प्रेम कुमार, सीसीएफ मनोज पांडे, डीएफओ संजय यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दौरे ने वन संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रतिभा को भी सम्मान देने का संदेश दिया।

Exit mobile version