Site icon Grand Gumber News

अचानकमार शिवतराई में मानसून ट्रेक ,जंगल मितान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

बिलासपुर :- मानसून की हरियाली के बीच प्रकृति को करीब से महसूस कराने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जंगल मितान समूह ने शिवतराई अचानकमार क्षेत्र में मानसून ट्रेक का आयोजन किया। लगभग 12 किलोमीटर के इस ट्रेक में प्रतिभागियों को पेड़-पौधों, वनस्पतियों और स्थानीय जैविक संसाधनों से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।आयोजन में फार्मर प्राइड ने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया और प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाने की जानकारी दी।सभी ने कोदो का दही चावल, कुटकी की गुड़ वाली खीर,ब्राउन चावल,अंकुरित सलाद, एक्स वेज,पंच दाल सहित अन्य जैविक खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देते हैं, बल्कि जैविक खेती और स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता को भी उजागर करते हैं।

Exit mobile version