Site icon Grand Gumber News

अचानक लगी स्कूटी में आग….जलकर हुआ ख़ाक

बिलासपुर /इंदिरा सेतु पुल के ऊपर सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे के बीच उस समय हड़कंप मच गया…..जब एक चलती मेस्ट्रो गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मेस्ट्रो गाड़ी जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है….गाड़ी मालिक ने बताया की वह सरकंडा से नेहरू चौक किसी काम से जा रहा था की अचानक चाबी लगाने वाली जगह पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गाड़ी में आग लग गई….देखते ही देखते पूरी गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी खत्म हो गई…. गाड़ी मालिक कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने विकराल रुप ले लिया और देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई…लोग इस हादसे को देखकर आश्चर्य में पड़े रहे….और रूक रुक कर देखते रहे….इस दौरान पुल के दोनों तरफ आवागमन बाधित रहा…

Exit mobile version