Site icon Grand Gumber News

अटल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मालवाहक पलटी, दो गंभीर, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हादसा, चालक-सहचालक अस्पताल में भर्ती

राजधानी रायपुर के अटल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक मालवाहक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक और सहचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल एक्सप्रेसवे की है। मालवाहक वाहन तेज गति से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version