Site icon Grand Gumber News

अटल परिसर में दंपती की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले सुबूतों से बढ़ी सनसनी पत्नी बिस्तर में मृत, पति फंदे पर झूला; दीवार पर लिखे नाम से हत्या की आशंका तेज

बिलासपुर के अटल आवास में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही कमरे में पत्नी की लाश बिस्तर पर और पति का शव फांसी पर झूलता मिला। सफाईकर्मी दंपती के इस दर्दनाक अंत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक पति ने मरने से पहले दीवार पर लिपिस्टिक से एक युवक का नाम लिखकर शक का इशारा किया है। इसके अलावा कमरे से एक पन्ना भी बरामद हुआ, जिसमें अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप दर्ज हैं। इससे मामले को हत्या और आत्महत्या की ओर जोड़कर देखा जा रहा है।

पति-पत्नी दोनों लायंस कंपनी में सफाई का काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं।परिवार के मुताबिक, सोमवार दोपहर बेटी जब काम से लौटकर घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर दस्तक देने के बाद जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो भीतर पत्नी बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली और पति पंखे से लटक रहा था। पत्नी के गले पर खरोंच के निशान पाए गए, जिससे पहले हत्या और फिर आत्महत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच चरित्र संबंधी विवाद लंबे समय से चल रहा था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद मरचुरी में रखा गया है और मामले में गहराई से जांच जारी है।

Exit mobile version