Site icon Grand Gumber News

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस आफ लॉर्ड्स में प्राप्त इंटरनेशनल बुक ऑफ़ ऑनर अवार्ड

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस आफ लॉर्ड्स में प्राप्त इंटरनेशनल बुक ऑफ़ ऑनर अवार्ड एवं शाही परिवार से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ है पिछले दिनों कुलपति इंग्लैंड के दौरे पर गए थे जहां उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है लिहाजाओं ने भारत पहुंचने के साथ ही विश्वविद्यालय लौटने पर उनका सम्मान किया जा रहा है इसी कड़ी में बुधवार को शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के विभाग के द्वारा कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई का सम्मान किया गया इस अवसर पर कुलपति ने इस यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के मुकाम से ही हर कुछ हासिल किया जा सकता है यही वजह है कि शिक्षा में अपना सत प्रतिशत देकर एक उज्जवल भविष्य के साथ-साथ बेहतर जीवन की भी कल्पना की जा सकती है इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी इन आशीर्वचनों को विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इसका लाभ महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे.

Exit mobile version