
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के द्वारा मुख्य परीक्षा के सभी संकाय के परिणाम लगभग घोषित किया जा चुके हैं तो वही पिछले दिनों हुए अटल विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणाम भी शनिवार को विश्वविद्यालय में घोषित कर दिए इन परिणामों की घोषणा के बाद अब विद्यार्थी अपने संकाय में प्रवेश ले सकेंगे विश्वविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को सुविधा देने की दृष्टिकोण से परिणाम की घोषणा जल्द की जा रही है ताकि वे अपने संकाय में प्रवेश ले सके और शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके 31 जुलाई तक विद्यार्थी अपने संकाय में प्रवेश ले सकेंगे तो वहीं कुलपति की विशेष अनुमति पर 14 अगस्त तक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान होगी इस बार अटल विश्वविद्यालय में बीकॉम और कंप्यूटर विभाग में ज्यादा आवेदन आए हैं लगभग 200 सीट के लिए हुए प्रवेश परीक्षा में लगभग 1000 आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए थे जिसमें से 800 से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हुए हैं ऐसे में निश्चित ही मेरिट लिस्ट मेक इट ऑफ अधिक जाने वाला है ऐसे में विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर अपना स्थान सुनिश्चित करने अग्रणी होंगे




