Site icon Grand Gumber News

अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर किया शोषण, विरोध करने पर की मारपीट सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट आने-जाने के दौरान अधिवक्ता पवन अवस्थी ने एक महिला से नजदीकी बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।सरकंडा थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को चांटीडीह से दबोचा।

Exit mobile version