Site icon Grand Gumber News

अनियमित कर्मचारियों के द्वारा रविवार को नगर निगम परिसर नेहरू चौक में नियमतीकरण के लिए बैठक कर किया धरना प्रदर्शन।

रविवार को अनियमित कर्मचारियों के द्वारा नगर निगम परिसर नेहरू चौक में बैठक आयोजित किया गया। अनियमित कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं। अपनी मांगों को रखते हुए उन्होंने बताया कि नगर निगम में ऐसे बहुत से कर्मचारी है। जो पिछले 18 वर्ष से 24 वर्ष तक नियमित अपनी सेवा देते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक उनका नियमितीकरण नहीं किया गया है।

दूसरी मांग बताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि ठेका प्रथा को बंद किया जाए। अपनी मुख्य मांगों को रखते हुए उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री घोषणा करें। नियमितीकरण की और ठेका प्रथा बंद करने की, अपनी दोनों मांगों को रखते हुए कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगो को लेकर जल्दी ही बड़े स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नेहरू चौक में किया जाएगा।

Exit mobile version