Site icon Grand Gumber News

अनूपपुर सहित तीन स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरूलोकार्पण हिमाद्री सिंह ने किया, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

रेलवे ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर स्टेशनों पर हमसफर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा शुरू की है। विभिन्न तिथियों से इन ट्रेनों के ठहराव लागू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

अनूपपुर स्टेशन में आयोजित समारोह में सांसद हिमाद्री सिंह ने ठहराव सुविधा का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और रेलवे के अधोसंरचना व यात्री सुविधा विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Exit mobile version