Site icon Grand Gumber News

अपने ही पिता को करंट लगाकर उनकी जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अपने ही पिता को करंट लगाकर उनकी जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोटा के रामनगर में रहने वाले 54 वर्षीय सूरज यादव की 23 मार्च को मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मृतक सूरज यादव का पुत्र सागर यादव और अन्य उसे श्मशान घाट लेकर पहुंचे तभी सूरज यादव की दूसरी पत्नी देवकी यादव और बहन सावित्री यादव को शव को देखने पर कुछ शक हुआ, जिन्होंने सूरज की पत्नी राधा यादव को थाने में ले जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

पीएम रिपोर्ट में पता चला कि सूरज यादव की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी और संभव था कि उसकी हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने संदेही सागर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने पिता की जी आई तार से करंट देकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अपने ही पिता की जान लेने वाले 26 वर्षीय सागर यादव को हत्या के अपराध में अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले को सुलझाने पर एसपी रजनेश सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।

Exit mobile version