Site icon Grand Gumber News

अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर 15 लाख रूपये का गबन करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।

थाना सकरी
जिला बिलासपुर छ.ग.
धारा- 409 भादवि

बिलासपुर पुलिस का ग़बन पर प्रहार

अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर 15 लाख रूपये का गबन करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।

कियोस्क सेंटर संचालक द्वारा खाता धारकों के खाते में जमा करने हेतु दिये गये रकम को जमा नही कर किया 15 लाख रूपये का गबन।

महिला खाता धारको को बनाया गया शिकार ।

आरोपी से कम्प्यूटर सिस्टम किया गया जप्त।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी- गोपाल सिंह ठाकुर पिता चोला राम ठाकुर उम्र 39 साल साकिन हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली छ0ग0 हाल मुकाम मन्नू कश्यप का मकान विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 08-08-2023 से 13-01-2024 तक की अवधि में कुल 41 आवेदकों के द्वारा ग्राम काठाकोनी स्थित एस बी आई बैंक शाखा काठाकोनी का कियोस्क् बैंकिंग सेंटर का संचालक अनावेदक गोपाल सिंह ठाकुर के विरूद्ध इस आशय से पृथक-पृथक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि अनावेदक द्वारा खाता धारकों के खाते में जमा करने हेतु दिये गये रकम को जमा नही कर गबन करने तथा खातों से आहरित रकम का पूर्ण भूगतान न कर शेष रकम कुल 15,30,204/- रूपये का गबन करने पर कार्यवाही किये जाने शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया है, उपरोक्त शिकायत पत्र की जांच उपरांत अनावेदक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया, जिस पर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा टीम गठित कर चंद घंटे के अंदर आरोपी को गोपाल सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर तिफरा क्षेत्र से पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त किये गये कम्प्यूटर सिस्टम को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले के आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, पंकज यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, धनराज कुंभकार मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

सामाजिक संदेश एवं दायित्व

सजग रहें सतर्क रहें
आपकी सतर्कता ही समझदारी है
ऐसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस के देवें।

Exit mobile version