Site icon Grand Gumber News

अपराध नियंत्रण पर सख्त हुई पुलिस, एसपी ने ली मैराथन समीक्षा बैठक थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और सख्त कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक ली। पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चली इस बैठक में जनवरी और फरवरी माह के अपराधों की स्थिति, विवेचना की गुणवत्ता और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी और पुलिस कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

बैठक के दौरान एसपी ने गंभीर और संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और वारंटियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा और नशा तस्करी पर सख्त नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों के शीघ्र निराकरण के साथ रात में गश्त बढ़ाने, साइबर सेल से समन्वय, ई-चालान और अन्य डिजिटल सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।

Exit mobile version