Site icon Grand Gumber News

अपराध रोकने बिलासपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, होटल-बार पर सख्त निगरानी

शहर में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियो सहित जिले भर के थानेदारो ने दल-बल के साथ रोजाना पैदल पेट्रोलिंग करना शुरू कर दिया हैं।इतना ही नहीं बिलासपुर पुलिस की ओर से होटल बार और ढाबों की भी रोजाना सरप्राइज चेकिंग की जा रही है।

जहां नशे का सामान मिलने और लोगों को नशे की हालत में पाए जाने पर भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है

वहीं होटल बार और ढाबों में नशे का सामान परोसने एवं लगातार हो रहे मारपीट के मद्देनजर भी सरप्राइज चेकिंग कर उचित कार्यवाही की जा रही है।बिलासपुर पुलिस की ओर से यह जांच अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version