Site icon Grand Gumber News

अपोलो अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, स्टाफ को सिखाए बचाव के तरीके,फायर टीम और SDRF ने दिखाया रेस्क्यू, दी जागरूकता की सीख….

बिलासपुर :- आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच लोगों को सुरक्षित रहने की सीख देने के लिए अपोलो अस्पताल में आज फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के निर्देशन में फायर स्टेशन बिलासपुर और एसडीआरएफ परसदा की टीम ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।ड्रिल में डॉक्टर, नर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और आम नागरिकों को फायर ट्राएंगल, आग के प्रकार, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और धुएं से बचाव की जानकारी दी गई।इस मौके पर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आग से बचाव के व्यावहारिक तरीकों को नजदीक से समझा।

Exit mobile version