Site icon Grand Gumber News

अप्रैल आते ही पारा 40 डिग्री पार, कूलर-एसी की मांग बढ़ी वही मौसम विभाग अनुसार 7 अप्रैल के बाद हल्की बारिश की संभावना।

अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। सुबह से तेज धूप निकल रही है दोपहर होने के बाद तापमान 40 डिग्री पहुंच जा रही है गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। लेकिन लगातार बंद होने वाली बिजली के कारण राहत नहीं मिल रही है। 7 अप्रैल से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या बढ़ रही है एक ओर लोग एसी, कुलर के सहारे गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते हैं। दूसरी ओर लोड बढ़ने के कारण किसी भी इलाके की बिजली बंद हो जाती है।

Exit mobile version