Site icon Grand Gumber News

अब ट्रेन यात्रा में किसी भी परेशानी पर तुरंत दर्ज करें शिकायत रेलवे दे रहा है त्वरित समाधान

अगर ट्रेन यात्रा के दौरान गंदगी, पानी की कमी, स्टाफ का गलत व्यवहार या अन्य कोई असुविधा हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे अब आपकी हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह तैयार है।हर दिन लाखों लोग रेल से सफर करते हैं और यदि किसी यात्री को यात्रा के दौरान कोई समस्या होती है, तो वह 139 डायल करके हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकता है। इस नंबर पर सफर के दौरान साफ-सफाई, कोच अटेंडेंट का व्यवहार, चादर-कंबल की स्थिति जैसी समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है। महिला यात्रियों के लिए भी यह नंबर सुरक्षा सहायता के लिए हमेशा सक्रिय है।यात्रा के दौरान यात्री टीटीई या कोच अटेंडेंट से भी अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। रेलवे कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी रेलवे पूरी तरह सक्रिय है। यात्री रेलवे के आधिकारिक X अकाउंट को टैग कर शिकायत पोस्ट कर सकते हैं, जिसे तुरंत संबंधित विभाग तक भेजा जाता है।इसके अलावा, ‘रेलवे मदद’ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां यात्री कहीं से भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ओटीपी डालें, समस्या चुनें, फोटो अपलोड करें और सबमिट करें। स्टेशन, पार्सल, लगेज या सुझाव भी इस प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा सकते हैं। रेलवे हर शिकायत की मॉनिटरिंग कर रहा है और समयबद्ध समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version