Site icon Grand Gumber News

अब व्हाट्सएप पर आएगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को बड़ी डिजिटल सुविधा मीटर रीडिंग के साथ डिटेल बिल और पेमेंट लिंक एक क्लिक में

बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अब बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजने की व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त करने और भुगतान करने में आसानी होगी।नई व्यवस्था के तहत मीटर रीडिंग दर्ज होते ही उपभोक्ताओं को आधिकारिक ब्लूटिक वेरिफाइड आईडी से व्हाट्सएप मैसेज भेजा जा रहा है। इससे पहले एसएमएस के जरिए केवल बिल राशि और अंतिम तिथि की जानकारी मिलती थी, लेकिन अब पूरा डिटेल बिल उपलब्ध होगा।कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने बताया कि व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले बिल में मीटर रीडिंग, खपत, कैलकुलेशन शीट और ऑनलाइन भुगतान लिंक भी रहेगा। उपभोक्ता पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और एक क्लिक में बिल जमा कर पाएंगे।बिल हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। भाषा का चयन उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप में कर सकेंगे, जिससे डिजिटल सेवा को और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है।

Exit mobile version