Site icon Grand Gumber News

अमरकंटक एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार बनी महिला शातिर आरोपी राजेश अरोरा गिरफ्तार, 1 लाख से ज्यादा के गहने बरामद

बिलासपुर से भोपाल जा रही अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला गीता बाई रजक जहरखुरानी का शिकार हो गई थी। इस मामले में GRP ने जांच शुरू की और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दिखाई गई फोटो एल्बम से पीड़िता के परिजन ने पुराने अपराधी राजेश अरोरा की पहचान की। मामले को क्षेत्राधिकार के अनुसार GRP शहडोल को स्थानांतरित कर दिया गया था।RPF, CIB और अनूपपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और 09 जुलाई को अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे आरोपी को शहडोल स्टेशन में एंबुश कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश अरोरा, निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया और अपराध स्वीकार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में चुराए गए सोने के गहने (कीमत 1 लाख 2 हजार 600 और नशीली दवाइयां बरामद की गईं। सभी दस्तावेज़ी कार्रवाई के बाद आरोपी को GRP शहडोल को सुपुर्द किया गया, जहां उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। GRP और RPF की सतर्कता से एक आदतन अपराधी के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।

Exit mobile version