Site icon Grand Gumber News

अमर ने लगाया जन चौपाल समस्याओं का मिला अंबार बुनियादी सुविधाओं में कमी जल्द निराकरण का दिया गया निर्देश

बिलासपुर विधानसभा में व्याप्त समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने के लिए बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल इन दोनों वार्डो में पहुंचकर जन चौपाल ले रहे हैं तीन दिवसीय इस जन चौपाल में बिलासपुर विधायक के साथ बिलासपुर नगर निगम की महापौर और अधिकारी भी साथ रहते हैं जहां वार्डो से आने वाली समस्याओं को समझ कर और उन्हें दूर करने की पहल की जाती है

बुधवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का काफिला विभिन्न वार्डों में पहुंचा जहां जन चौपाल के माध्यम से विधायक ने समस्याओं को जाना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया खासतौर पर इस जन चौपाल में सड़क सामुदायिक भवन और जल भराव की समस्या ज्यादा सामने आई विधायक ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को इस दिशा में पहल करते हुए समस्या के समाधान करने के लिए पहल करने की बात कही क्योंकि शहर विधायक के द्वारा लगातार वार्डों में जन चौपाल लगाया गया है लिहाजा हर वार्ड से उन्हें बुनियादी सुविधाओं में कमी की बात सामने आई है

लिहाजा बुधवार को जन चौपाल के दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं का महीने भर के अंदर निराकरण किया जाएगा इसके लिए उन्होंने महापौर के साथ नगर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी और जनता की समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए निश्चित तौर पर अब लोगों को भी उम्मीद है कि जन चौपाल का सकारात्मक पहला देखने को मिलेगा और समस्याओं में कमी आएगी।

Exit mobile version