Site icon Grand Gumber News

अमानक खाद पर भाजपा का जंगी प्रदर्शन कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आर्गेनिक खाद के नाम पर किसानों को गुणवत्ताहीन वर्मी कम्पोस्ट खाद जबरन दिये जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 8 अगस्त 2023 मंगलवार को नेहरू चौक बिलासपुर में विकास भवन के पास एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसान भाईयों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव कर ज्ञापन सौपेंगे। सप्ताह भर पहले से तैयारी की जा रही थी जिले के विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार किया जा रहा था विभिन्न मंडलों के माध्यम से सूचना पहुचाई जा रही थी, कलेक्ट्रेट घेरने जिले के किसानों को भी आमंत्रित किया गया है ज्ञात हो कि अमानक खाद के मुद्दे पर भाजपा शुरू से ही राज्य सरकार पर हमलावर रही है इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाते रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा जिला प्रभारी घनश्याम कौशिक, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल सहित बिलासपुर जिला के भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने बिलासपुर जिले में निवासरत् समस्त भाजपा/मोर्चा/प्रकोष्ठों के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि किसान भाईयों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कलेक्ट्रेट घेराव को सफल बनाये।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 07.08.2023

Exit mobile version