Site icon Grand Gumber News

अमानत में खयानत कर भागा आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार,बिजली सामग्री के 60-70 लाख के गबन में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोनी थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत कर बिजली सुधार कार्य हेतु दिए गए 60-70 लाख रुपये की सामग्री लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है।आरोपी विजय मिश्रा को टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत पूछताछ कर गिरफ़्तार किया।आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी ने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि CSPDCL के बिजली सुधार कार्य हेतु सेंदरी स्थित स्टोर से AB केबल, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर एवं अन्य सामग्री विजय मिश्रा और उसके साथी को सौंपी गई थी, जिसे वे बिना सूचना के लेकर फरार हो गए।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस का कहना है कि अमानत में खयानत, चोरी और लूट के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Exit mobile version