Site icon Grand Gumber News

अमेरी में सूने मकान से ढाई लाख की चोरी बेटी की शादी में गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना

थाना सकरी क्षेत्र के अमेरी स्थित चंदा बिहार कॉलोनी में सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित विक्रम कुमार जाटवर ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव खमरिया गए थे। 26 अप्रैल को लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।चोरों ने घर में घुसकर लगभग ढाई लाख रुपए का सामान पार कर दिया, जिसमें 80 हजार रुपए नगद भी शामिल हैं।

पीड़ित के अनुसार शादी के बीच में वह 19 अप्रैल को एक बार घर लौटे थे, उस समय सबकुछ सुरक्षित था। लेकिन वापस शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब लौटे, तब चोरी की घटना का पता चला।सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पूरी घटना की लिखित शिकायत थाना सकरी में दर्ज कराई है।

Exit mobile version