28.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

*अयोध्या धाम रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बिलासपुर से गए पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज ने आंखों देखा हाल बताया*

अयोध्या धाम रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बिलासपुर से गए पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज ने आंखों देखा हाल बताया

पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ दिनेश जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख ने अयोध्या से बताया कि
आज बड़े सौभाग्य का दिन है की हमारी सुबह अयोध्या के तीर्थनगर में हुई।उस तरफ भगवान मोहन भास्कर उदित हो रहे थे। श्री राम जन्मभूमि में 500 वर्षों के दीर्घ प्रतीक्षा काल के पश्चात सूर्यवंश के सूर्य भगवान राम के विग्रह का प्रतिष्ठापना महोत्सव आज मनाया जा रहा था। पिछले एक सप्ताह से भगवान की भगवान राम की प्रतिस्थापन के अंतर्गत विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों को विधि पूर्वक श्रेष्ठ विद्वान आचार्य के द्वारा संपादित किया जा रहा था। आज मध्यान अभिजीत मुहूर्त में भगवान की प्रतिष्ठापना हुई। इस प्रतिष्ठापना से पूर्व सभी संतो,आचार्य को माननीय आमंत्रित अतिथियों को बसों द्वारा जन्मभूमि मंदिर परिसर क्षेत्र में ससम्मान ले जाया गया। इसके पश्चात सभी के स्थानादिक ग्रहण से पूर्व द्वार पर ही आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर के यतिष्ठ स्थान पर बैठाया गया। सभी वैदिक अनुष्ठानों की पश्चात पूजन विधि संपादित करने के पश्चात परम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम प्रवेश किया और सभी संतो विद्वानों का उन्होंने अभिवादन स्वागत किया। इसके पश्चात मंच पर से ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने मंदिर के बारे में क्षेत्र से आए हुए भगवान के उपहार स्वरूप भेंट स्वरूप वस्तुओं चरण पादुका,धनुष और अन्य वस्त्र अधिक अन्य धन्य वस्त्र अधिक वस्तुओं के बारे में सिलसिलेवार विस्तार से बताया। लगभग 11:30 बजे से माननीय प्रधानमंत्री और मुख्य यजमान के द्वारा न्यासाधिक विधि के द्वारा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को आचार्यो के निर्देशन में सम्पादित किया गया। तत्पश्चात सेना के हैलीकॉप्टर के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों सन्तो महापुरुषों और मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा की गई। फिर कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी द्वारा स्वागत भाषण और अतिथियों का सम्मान किया गया उसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी ने सभी महापुरुषों को और सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात सरसनसंचालक मोहन भागवत ने भी सभा को संबोधित कर अभिवादन किया। इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि भारत सामाजिक समरसता का देश है दया और करुणा भगवान राम के जीवन से सीखने के लिए सबसे श्रेष्ठ गुण है।सभी सभी अतिथियों संतो आचार्य विद्वानों को और राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राज्य को ही सबसे श्रेष्ठ बताया क्योंकि राम राज्य में सब सुखी होते हैं राम राज्य ही राष्ट्र राज्य है देव और देश दोनों राष्ट्र के लिए अत्याआवश्यक है।

अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य डॉ दिनेश जी महाराज पीताम्बरा पीठाधीश्वर ने अयोध्या से बताया कि बताया कि इससे भारत राष्ट्र राम राज्य की स्थापना होगी और यह दीर्घकाल तक राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाए रखेगा। निश्चित रूप से भारत के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा को ग्रहण करके अपने समाज और अपने जीवन में श्रेष्ठ मानव के जीवन का निर्माण करेंगे और राष्ट्र सब के साथ,सबका विकास, सब का विश्वास, सबको सुख शांति समृद्धि और सुभता जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी।

पं.मधुसूदन पाण्डेय
व्यवस्थापक
श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर सुभाष चौक सरकण्डा बिलासपुर छत्तीसगढ 495001

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles