Site icon Grand Gumber News

अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन का आरंभ कर कृषि महाविद्यालय लोधी पारा से बिलासा ताल तक 400 पौधों का किया गया रोपण।

अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन द्वारा प्रतिवर्ष पौधारोपण महायज्ञ आरंभ किया जाता है। इस वर्ष भी 16 जुलाई मंगलवार को 400 पौधों का रोपण कृषि महाविद्यालय लोधी पारा से बिलासा ताल तक किया गया। संस्था से जुड़े श्याम मोहन दुबे ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अरपा अर्पण महाअभियान परिवार द्वारा एक पेड़ बिलासपुर की जीवन दायिनी मां अरपा के नाम पर लगाया जा रहा है। साथ ही पौधा रोपण के बाद इन पौधों की संपूर्ण देखभाल भी की जाती है ।पौधरोपण कृषि कॉलेज लोधीपारा से लेकर बिलासाताल कोनी तक सड़क के दोनों किनारों और डिवाइडर पर किया जा रहा है। अरपा अर्पण के इस पौधा रोपण कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें एग्रीकल्चर,एनएसएस और साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। साथ ही सिम्स के डॉक्टर ने भी इस अरपा अर्पण पौधा रोपण अभियान में हिस्सा लिया। अरपा अर्पण महा अभियान के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में लगभग साढे 26 हजार से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। जिनमें अधिकतर पौधे अब विशाल पेड़ का रूप ले चुके हैं।

Exit mobile version