Site icon Grand Gumber News

अरपा नदी के दोनों छोर में बनेंगे नाले,दूषित जल नदी में नहीं होगा प्रभावित

अरपा नदी के सौंदर्य करण के लिए लगातार पिछले कई वर्षों से प्रयास हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी अरपा मैं व्यवस्था परिपूर्ण नहीं हो पा रही है ऐसे में अब नगर निगम के द्वारा अरपा नदी में जाने वाले शहर के दूषित जल को नदी में ना छोड़कर बल्कि नाले के जरिए सीधा चेक डैम के बाहर छोड़े जाने की योजना है इसके लिए 103 करोड रुपए की परियोजना तैयार की गई है जिसे सामान्य सभा से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद शासन को भेजा जाएगा इस परियोजना के पूर्ण होने से अरपा नदी में शहर का दूषित जल नाले के माध्यम से सीधा बाहर निकल जाएगा और अरपा मैं स्वच्छ पानी रखने में मदद मिलेगी जाहिर तौर पर अरपा के विकास के लिए शासन के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं

वहीं अब अरपा नदी में दो बैराज बनने से नदी में 12 महीने पानी रखने की कवायत भी शुरू हो गई है अब गंदा पानी भी सीधा बाहर निकल जाने के बाद जो पानी नदी में मौजूद रहेगा उसे प्रतिदिन साफ किया जाएगा जिससे यहां एक बेहतर पर्यटन स्थल भी विकसित होगा और जलस्तर को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version