Site icon Grand Gumber News

अरपा नदी पर बन रहा एक उच्च स्तरीय पुल , क्षेत्र वासियों को मिलेगी राहत, आवागमन में मिलेगी सुविधा,बढ़ते क्षेत्र को देखते हुए बनाई गई योजना

12 करोड रुपए की लागत से शनिचरी रपटा के बगल में अरपा नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल बनाया जा रहा है. इसके लिए पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है. यह 8 मीटर चौड़ा और सवा तीन सौ मीटर लंबा होगा इससे भारी वाहन भी आना-जाना कर सकेंगे. रपटा का रखरखाव नहीं किए जाने के कारण वह जर्जर हो गया है. पिलर खड़ा करने पिछले दिसंबर मे रॉक टेस्टिंग सफल रहा जिसके बाद काम आगे बढ़ायाहै. चाँटीडीह और चिंगराजपारा मे रहने वाले हजारों लोग रपटा से आना जाना करते है लेकिन कुछ साल हुए इसकी हालत ख़राब हो गई है. बैराज बन जाने से अरपा नदी मे रपटा डूब जायेगा. लोगो के सुरक्षित आवागमन कि सुविधा को ध्यान मे रखते हुए नये पुल कि आधारशील रखी है. लोकनिर्माण का सेतु विभाग के देखरेख मे इसे तैयार किया जा रहा है।

Exit mobile version