Site icon Grand Gumber News

अरपा नदी में छलांग लगाने वाली यवती का शव तीन दिन बाद 10 किलोमीटर दूर दो मुहानी एनीकट में मिला।

अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है। महिला की लाश शनिचरी रपटा से बहकर 10 किलोमीटर दूर एनीकट पहुंच गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने तीसरे दिन लाश को बरामद कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए पुलिस के हवाले किया है। वहीं मृतका के परिजनों ने भी मौत का जिम्मेदार मृतका के पति को माना है।

रविवार को शनिचरी रपटा के ऊपर से अरपा नदी में छलांग लगाने वाली महिला की लाश SDRF की टीम को तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी एनिकट में मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शव घर भेजा। महिला साहिला चंद्राकर ससुराल पक्ष के द्वारा लगातार किये जा रहे दहेज प्रताड़ना एवं लगाए गए चोरी के आरोप से आहत थी। दरअसल टिकरापारा में रहने वाली मात्र 19 वर्षीय साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे, जिससे साहिला परेशान रहती थी। मृतिका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला का पति सुनील से फोन पर फिर विवाद हुआ था।इससे आक्रोशित महिला अपनी सहेली के साथ रपटा पहुंची और नदी में छलांग लगा दी और तीसरे दिन उसकी लाश एनीकट दो मुहानी में मिली। मृतका के परिजनों ने मीडिया के समक्ष पुलिस एवं प्रशासन से गुजारिश करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पति और उसके ससुराल वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

घटना के बाद अंधेरा काफी ज्यादा होने के चलते पुलिस तत्काल नदी में छलांग लगाई महिला को ढूंढ नही पाई थी।जब कोतवाली पुलिस इसमे नाकाम साबित हुई तो उन्होंने सोमवार की सुबह से SDRF की टीम को सूचना दी। SDRF की टीम नदी के बीच गहराइयों में महिला की तलाश कर रही थी। इसके बाद SDRF की टीम ने तीसरे दिन दो मुहानी के एनीकट डैम से महिला की लाश को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Exit mobile version