Site icon Grand Gumber News

अरपा पार बेजाकब्जा तोड़ने के बाद आवास मुहैया कराएगी सरकार, निगम राशन कार्ड द्वारा नामों का कर रही एंट्री।

अरपा पार क्षेत्र के चांटीडीह मेलापारा में सरकारी योजना के लिए अवैध बेजा कब्ज को तोड़ा जा रहा है, इन्हें अटल आवास में पक्के मकान भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, इसके बावजूद एक ही परिवार में तीन से चार विवाहित परिवार को मकान उपलब्ध कराए गए हैं, वर्ष 2021 में सर्वे के आधार पर आवंटन हुआ है उसके बाद कई सदस्यों का विवाह हुआ है, जिनका नाम आवंटन सूची में नहीं था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्पष्ट कहा है कि किसी को भी बेघर बार ना किया जाए, निर्देश पर नगर निगम मौके पर ही सदस्यों का नाम लिख रही है।

जिनका नाम सूची में नहीं जुड़ा था उनके आधार कार्ड राशन कार्ड की एंट्री की जा रही है, इसके बाद इन लोगों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे, निगम का कहना है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, पहले पात्र लोगों को आवास दिया जाएगा उसके बाद बचे लोगों को भी जल्द ही मकान उपलब्ध करा दिए जाएंगे, इसके साथ ही मौके पर महिलाओं की लाइन लगी रही सभी अपने आधार कार्ड राशन कार्ड लेकर नाम लिखाते रहे अब जल्द ही इन्हें भी आवास दिए जाने का भरोसा निगम ने दिया है।

Exit mobile version