Site icon Grand Gumber News

अरपा में अवैध रेत की खुदाई से बने गड्ढे में डूबकर दो बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत….गाँव में छाया मातम….रेत माफियाओ और खनिज विभाग पर लगा गंभीर आरोप


बिलासपुर / अरपा नदी में मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है इसके पहले भी रेत माफियाओ की वजह से मौत हो चुकी है….जिसमे अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई….वह मामला ठंडा हुआ ही था की फिर एक घटना हुई और तीन लोगो अपनी जान से हाथ धो बैठे….असल अरपा नदी में चल रही रेत की अंधाधुंध खुदाई में आखिरकार दो बहनों समेत तीन बच्चियों की जान ले ली। आपको बता दे बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर बिलासपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव में हुई इस घटना से लोगों में भयंकर आग भड़क गया और उन्होंने बिलासपुर रतनपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। सेंदरी में रहने वाली 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल है। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है।
रेत की अवैध खुदाई के लिए जेसीबी से किए गए बड़े बड़े गहरे गड्ढे में पानी भर गया था जिसमें डूबकर 3 बच्चों की मौत हो गई है। । इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सेंदरी में रोड पर चक्का जाम कर दिया है।दोनों तरफ चक्काजाम होने से भारी वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही…


आक्रोशित लोगो ने प्रशासन और खनिज विभाग के अलावा रेत माफियाओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….
वही ग्रामीणों के चक्काजाम की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे..जिन्होंने पहले तो ग्रामीणों को काफी समझाइश दी…उसके बाद मुआवजा राशि देने की बात कही…लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की मांग की…यहाँ तक खनिज विभाग और रेत माफियाओ पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की….जिनकी वजह से हादसा हुआ है…लाश को सड़क पर रखकर लोगो ने रोना रोया और बवाल मचाया…

वही पुलिस ने कहा की मामले की जाँच करके दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी….इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा….इसके लिए पुलिस को जाँच करने बोला गया है….


आपको बता दे की रेत माफियाओ ने अवैध उत्खनन करते हुए नदी के सीना को चीर दिया है…यही नहीं अवैध तरीके से रेत खोदकर नदी को तालाब बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ा गया है….फ़िलहाल इसमें देखने वाली बात होगी की पुलिस और खनिज विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करती है…..

Exit mobile version