Site icon Grand Gumber News

अलौकिक कथा कहानियों की भांति घटना; 100 वर्षों से स्थापित शिवलिंग की जगह बदलने पर तालापारा निवासी युवक को स्वप्न में दिखने लगे शिव और सांप।

सपने में भोले बाबा और नाग का दर्शन करने वाली घटना अक्सर टीवी में या कहानियों में सुनी गई है, लेकिन तालापारा तालाब के पास रहने वाले युवक का दावा है कि उसको और कई अन्य लोगो को पिछले कई महीनों से शिवलिंग और सांप का सपना आ रहा है, तालाब के किनारे अटल आवास निर्माण के चलते पीपल पेड़ के किनारे चबूतरे में बने शिव लिंग को हटा दिया गया है, उसके बाद से लोगो को स्वप्नन में सांप शिवलिंग दिखाई दे रहा है, बताया जा रहा हैं सौ साल से पुराना शिवलिंग हैं, हटाने के बाद पास के ही घर मे रखा गया है, शिवलिंग की पूजा पाठ करने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया इस शिवलिंग की बड़ी मान्यता है। आस पास के लोगो का कहना है, कि उसी स्थान पर लिंग स्थापना होनी चाहिए, इसलिए सपने में संकेत मिल रहे है।

Exit mobile version